गदरपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस ने एक युवक को 4 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई आबाद नगर की ओर जाने वाली सड़क पर मोतियापुर गुरुद्वारे के पास की गई। इस दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसकी पैंट की दाहिनी जेब में रखी प्लास्टिक की पुड़िया से 4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर स्मैक का वजन 4 ग्राम पाया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान धीरज निवासी गदरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 303/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
