रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। उन्होंने निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। रुद्रपुर, सितारगंज, किच्छा, बाजपुर और जसपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में नई तैनाती की गई है।
तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक संजय पाठक को एसएसपी कार्यालय से कोतवाली रुद्रपुर का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक दीपक तिवारी को चौकी सरकड़ा, सितारगंज से चौकी लालपुर, किच्छा भेजा गया है। वहीं, प्रदीप कोहली को चौकी बाजार, रुद्रपुर से चौकी सिडकुल, सितारगंज का प्रभारी बनाया गया है।
जगत सिंह शाही को चौकी सिडकुल, सितारगंज से एसओजी रुद्रपुर भेजा गया है। भूपाल राम पौड़ी को कोतवाली जसपुर से चौकी शिवराजपुर पट्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवीन जोशी को कोतवाली कुंडा से चौकी मंडी में तैनात किया गया है।
इसके अलावा संदीप शर्मा को कोतवाली रुद्रपुर से चौकी रंपुरा का प्रभारी बनाया गया है। महेश काण्पाल को चौकी रंपुरा से चौकी बाजार, रुद्रपुर भेजा गया है। मनोज देव को चौकी बरहैनी, बाजपुर से चौकी बाजार, रुद्रपुर में तैनाती दी गई है।
पुलिस लाइन रुद्रपुर से बसंत प्रसाद को चौकी बरहैनी, बाजपुर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, दीपक कौशिक को चौकी लालपुर, किच्छा से कोतवाली जसपुर भेजा गया है। एसएसपी के इस फेरबदल के तहत जिले के कई थानों और चौकियों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
