saibar_thagi

खटीमा। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक ग्रामीण का मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक खाते से 1 लाख 96 हजार 343 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को मोबाइल की स्क्रीन काली पड़ने और खाते से रकम कटने का मैसेज आने के बाद ठगी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौहर पटिया, बिगराबाग निवासी विवेक सिंह राना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अक्टूबर को वह बैंक में थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन की स्क्रीन अचानक काली पड़ गई और फोन गर्म होने लगा। उन्होंने मोबाइल बंद करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद नहीं हुआ।

पीड़ित के मुताबिक, इसी दौरान मोबाइल की स्क्रीन पर यूट्यूब जैसा लोगो दिखाई दिया। कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से रुपये कटने का मैसेज आ गया। बाद में पता चला कि खाते से कुल 1,96,343 रुपये निकाल लिए गए हैं।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!