Suicide-(5)-1773236051817_m

रूद्रपुर। समाज में नशा परिवार को किस हद तक नुकसान पहुंचा सकता है इसका जीजा जागता उदाहरण आज उस समय देखने को मिला जब नशे के आदी एक युवक ने नशे की हालत में अपने सभी परिजनों को मारपीट करने के बाद घर से बाहर निकालकर खुद कमरे में बल्ली पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार की अर्थिक परेशानियों को देखकर समाजसेवी संस्था भारत सेवा टीम ने मृतक के अंतिम सस्ंकार की सारी व्यवस्था की गई।

जानकारी के अनुसार रम्पुरा वार्ड 22 निवासी 23 वर्षीय मिंटू कोली वर्षों से नशे का आदी था। घर में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर आये दिन झगड़ा करता था। वृद्ध मां मन्ना सब्जी बेचकर अपने तीन पुत्रें व एक पुत्री का बमुश्किल पालन पोषण करती है। उसने बताया कि गुरूवार की देर सायं मिंटू ने उससे शराब के लिए 50 रूपये मांगे। जिसके बाद वह 10 बजे नशे में चूर होकर घर आया और उसके सहित अपने दोनों भाईयों व बहन सेे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। रात्रि करीब 11 बजे कमरा खेलकर देखा तो मिंटू कमरें में बल्ली पर चुन्नी से बनाई फांसी से लटका हुआ था। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग भी आ गये । मिंटू को फांसी से उतारकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने के कारण समाजसेवी संस्था भारत सेवा टीम ने ललित बिष्ट की अगुवाई में मृतक के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।

error: Content is protected !!