police-1024x576

देहरादून। राजपुर रोड पर चलती कार से पिस्टल लहराने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया। वीडियो में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार एक युवक खिड़की से हाथ बाहर निकालकर पिस्टल लहराता दिखाई दे रहा था।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार का नंबर ट्रेस किया और तीनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

जांच में पता चला कि युवक जिस पिस्टल को लहरा रहे थे, वह असली हथियार नहीं, बल्कि खिलौना पिस्टल थी। युवकों ने इसे दशहरा मेले से खरीदा था और सड़क पर रौब दिखाने के लिए लहराया था। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान डालनवाला निवासी शशांक कुमार, अक्षय कुमार और अर्पित गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रील बनाने या सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत न करें। ऐसी गतिविधियों से सड़क पर दहशत फैल सकती है और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा सकती है।

error: Content is protected !!