anuj-crime_5d7810c3849fb881eb0f2de52c9575f6

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में छह छात्राओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस को नेपाल भागने की कोशिश के दौरान बनबसा से पकड़ा, जबकि दूसरे आरोपी मोहम्मद बिलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद बिलाल उसी शिक्षण संस्थान का छात्र है, जहां पीड़ित छात्राएं पढ़ती हैं। आरोप है कि उसने छात्राओं के नाम, पते, मोबाइल नंबर और फोटो अपने साथी अनस के साथ साझा किए। इसके बाद छात्राओं को अश्लील टिप्पणियों और धमकियों का सामना करना पड़ा।

शिकायत के अनुसार, छात्राओं को गला काटने और तेजाब फेंकने जैसी गंभीर धमकियां दी गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। अब डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

error: Content is protected !!