horizontal-photo-some-bags-medical-600w-1894994344

रुद्रपुर। पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर दो किलो गांजा बरामद किया है। रविवार देर रात कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम बगवाड़ा मंडी गेट के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार रुद्रपुर से किच्छा की ओर जाती दिखाई दी। पुलिस को देख कर चालक ने अचानक गाड़ी मोड़ कर भागने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे बगवाड़ा शिव मंदिर के पास पकड़ लिया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम भोला साहनी निवासी सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर बताया। तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट 2.058 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

सस्ते दाम में खरीद, मुनाफे में सप्लाई का खेल

पुलिस पूछताछ में आरोपी भोला ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से गांजा तस्करी के धंधे में सक्रिय है। आरोपी गदरपुर क्षेत्र के महतोष इलाके से गांजा सस्ते दामों पर खरीदता था। इसके बाद वह इसे रुद्रपुर और बगवाड़ा क्षेत्र में अधिक कीमत पर बेच कर मुनाफा कमाता था। पुलिस आरोपी से जुड़े सप्लायर और खरीदारों की पहचान में जुटी है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

error: Content is protected !!