IMG_20260620_081052

काशीपुर। साइबर अपराधियों ने नए तरीके से धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये की नकदी उड़ा ली। पीड़ित ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की।

मोहल्ला लक्ष्मीपुर निवासी इसरार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 23 जून 2026 की रात 11 बजे किसी व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन का अनधिकृत एक्सेस ले लिया। उसने फोन में मैलिसियस एप्लिकेशन इंस्टाल कर दी। इस एप के माध्यम से उसने एसएमएस, कैमरा, कॉल आदि का एक्सेस ले लिया। साइबर ठगों ने उसी रात उसके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 99,800 रुपये निकाल लिए।

घटना के समय वह ड्यूटी से आकर सो रहा था और फोन उसके पास ही था। सुबह फोन बार-बार हैंग होने पर जांच की तो फोन में एक संदिग्ध एप मिला। यह एप खुद इंस्टाॅल नहीं की है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि साइबर थाने में दर्ज प्राथमिकी जांच के लिए काशीपुर पुलिस को मिली है। पुलिस अब मोबाइल के आईपी, बैंक ट्रांजेक्शन और एप के सोर्स की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!