anuj-crime_5d7810c3849fb881eb0f2de52c9575f6

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक दशक से फरार चल रहे मफरूर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलभट्टा थाना पुलिस ने वर्ष 2015 से फरार हरजीत सिंह निवासी ग्राम धनोरा, थाना बिलासपुर, रामपुर को दबोच लिया।

आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और गिरफ्तारी से बचने के कारण उसे न्यायालय ने मफरूर घोषित कर रखा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी था। पुलिस ने लगातार निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 में पुलभट्टा थाने में सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!