7cc4551d-4b85-4fdc-a00e-516e46c8606f-1789059984604_m

अब पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों और आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूलों की तरह स्मार्ट आइडी कार्ड मिलेगा। प्रति कार्ड 50 रुपये की दर से जिले के लिए बजट जारी किया गया है। 23 पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों व शिक्षकों को मिलने वाला ये कार्ड वाटर-रेजिस्टेंस प्लास्टिक कार्ड होगा जो जल्दी खराब नहीं होगा। शिक्षकों के कार्ड पर नाम, पदनाम, मानव संपदा कोड, विद्यालय, ब्लाक,जिले का नाम, जन्मतिथि, ब्लड ग्रुप, फोन नंबर, क्यूआर कोड, पीएम-श्री और निपुण भारत मिशन का लोगो रहेगा। विद्यार्थियों के कार्ड पर नाम, कक्षा, रोल नंबर, विद्यालय का नाम, अपार आइडी या यू-डायस कोड, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, ब्लड ग्रुप, पता, फोटो आदि लिखा होगा। विद्यालय अवधि में आइडी कार्ड पहनना अनिवार्य होगा, इससे शैक्षिक भ्रमण, खेलकूद प्रतियोगिताओं और अन्य आयोजनों में पहचान और सुरक्षा में मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!