रुद्रपुर तीन दिन पूर्व ट्रांजिट कैम्प कोतवाली क्षेत्र से बहला फुसलाकर अगवा की गई किशोरी को आरोपी के साथ औचक दबिश में शाहजहांपुर से बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को वादिनी द्वारा कोतवाली ट्रांजिट कैम्प आकर तहरीर दी की अजय नाम का व्यक्ति उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया हैं।
वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। लड़की की बरामदी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प के नेत्तृव में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अगवा की गई नाबालिंग लड़की को अजय जिला पीलीभीत उ0प्र0 के साथ शाहजहांपुर से बरामद कर लिया।। नाबालिंग लडकी को काउसंलिग कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया । जबकि अजय को गिरफ्तार के न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कीर्ति भट्ट, कांस्टेबल हिमाशु व महिला कांस्टेबल कंचन चौधरी शामिल थे।
