उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में आयोजित चैती मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है। मेले में झूलों और खेल-तमाशों के साथ रशियन जलपरी शो लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इस अनोखे शो को देखने के लिए बच्चों, महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

रोमांच से भरपूर इस शो में विदेशी कलाकार पानी के भीतर हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं। उनकी अदाएं और संतुलन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। खासकर बच्चे और युवा इस शो को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

शो का संचालन कर रहीं शबाना ने बताया कि यह पहली बार है जब वे काशीपुर के चैती मेले में इस शो को लेकर आई हैं। यहां की जनता से उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

शबाना के अनुसार, इस शो में शामिल रशियन कलाकार पिछले कई वर्षों से उनके साथ जुड़े हुए हैं और देशभर के विभिन्न मेलों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। यही वजह है कि काशीपुर के इस मेले में भी रशियन जलपरी शो खास आकर्षण बन गया है। उन्होंने दर्शकों से अधिक संख्या में पहुंचकर शो का आनंद लेने की अपील की है, ताकि कलाकारों का उत्साह बढ़े।

error: Content is protected !!