IMG_20260417_205620

बरेली। रामपुर निवासी मुस्कान खान ने आकाश संग साथ फिर लेकर अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। वह अब मुस्कान खान से मुस्कान यादव हो गई है। उनका कहना है कि वह हिंदू धर्म में अपने आस्था रखती है। पंडित केके शंखधर के अगस्त मुनि आश्रम पहुंची मुस्कान खान ने बताया कि लंबे समय से वह हिंदू धर्म में आस्था रखती हैं। एक साल पहले जब आकाश उनके गांव आए तो मुस्कान की पहली मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम में बदल गई।

आकाश ने मुस्कान के आगे शादी का प्रस्ताव रखा और अपने स्वजन से मिलवाया। आकाश के स्वजन तो तैयार हो गए लेकिन, मुस्कान के स्वजन तैयार नहीं हुए। इसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह का फैसला ले लिया।

दोनों ने भाग कर बरेली के अगस्त मुनि आश्रम पहुंचे यहां पंडित केके शंखधर ने मंत्र उच्चारण के बाद मुस्कान को हिंदू धर्म स्वीकार कराया और उनकी आकाश के साथ शादी कर दी। बता दें कि आकाश एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मुस्कान का कहना है कि उन्हें हिंदू धर्म इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि यहां पर महिलाओं का सम्मान किया जाता है। तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथाएं यहां पर नहीं है।

error: Content is protected !!