68593fe896d06-20250623-234309468-16x9

रुद्रपुर। पंतनगर के युवक ने लालकुआं निवासी किशोरी को घर ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर पाक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात बिंदुखेड़ा लालकुआं नैनीताल निवासी महिला ने पंतनगर थाने पहुंचकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री और शिव कालोनी, जवाहर नगर, पंतनगर निवासी ध्रुव राजपूत पूर्व से एक दूसरे को भली भांति जानते थे।

मंगलवार शाम को ध्रुव राजपूत ने उसकी नाबालिग पुत्री को अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। बाद में जब पुत्री घर पहुंची तो उसने आपबीती बताई। मामले में पंतनगर थाना पुलिस ने ध्रुव राजपूत के विरुद्ध पाक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली।

साथ ही थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने ध्रुव राजपूत पुत्र हर लाल को पंतनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!