dan-300x222

काशीपुर। शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपात्र तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी और पीतल का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मानपुर रोड स्थित रामपुरम कॉलोनी में भगवान शिवजी का प्रकेश्वर मंदिर है। कॉलोनी निवासी विपिन कुमार अग्रवाल ने कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि सोमवार देर रात चोर मंदिर में घुस गए। आरोप है कि चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली। इसके अलावा मंदिर में रखी करीब सवा फीट ऊंची पीतल की आरती भी चोरी कर ले गए।

घटना का पता मंगलवार सुबह तब चला जब श्रद्धालु रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर का टूटा दानपात्र और सामान गायब देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!