ukudn03massivefireatscrapwarehouseinrudrapurthreefireunitsbringblazeundercontrolonefiremaninjuredvisuk10053_25022026225405_2502f_1772040245_634

रुद्रपुर। ग्राम छतरपुर स्थित एक कबाड़ गोदाम में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गोदाम से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं, लेकिन आग का विकराल रूप देखते हुए अतिरिक्त मदद मंगानी पड़ी।

आबादी क्षेत्र तक आग फैलने की आशंका को देखते हुए बजाज, अशोक लीलैंड और लालपुर स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स के अग्निशमन वाहन भी मौके पर बुलाए गए। कुल छह दमकल वाहन लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए आग पर जल्द काबू पाने के निर्देश दिए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

error: Content is protected !!