11bdcdf25fad9a03dbf803d1a6b38e97

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। बैंक ने अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत 7150 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में एसबीआई ने विज्ञापन संख्या CRPD/APPR/2026-27/07 जारी किया है। इच्छुक और योग्य भारतीय अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती स्थायी नौकरी नहीं, बल्कि अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत प्रशिक्षण का अवसर है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट, अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल और एनएसडीसी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। बैंक ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ने और अपनी पात्रता सुनिश्चित करने की अपील की

है।

error: Content is protected !!