rakaaa-1789563527803

नई दिल्ली। फिल्म पुष्पा 2 के बाद से साउथ फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) बड़े पर्दे से दूर हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम राका है, जिसका निर्देशन बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान के करियर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान बनाने वाले निर्देशक एटली कर रहे हैं।  लंबे समय से अल्लू अर्जुन की राका (Rakaa) का नाम चर्चा में बना हुआ है। अब खबर आ रही है कि राका को लेकर मेकर्स ने आधी से अधिक तैयारी कर ली है और आने वाले इस महीने में वह पहली झलक भी पेश करेंगे।

बुधवार को अल्लू अर्जुन की राका फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म का एक टाइटल पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही फिल्म से जुड़ा जरूरी ताजा अपडेट भी साझा किया है। ट्वीट में लिखा है- करीब तीन महीने बाद दिसंबर 2026 में राका की दुनिया की पहली झलक देखने को मिलेगी। हालांकि, मेकर्स ने ये साफ नहीं किया है कि दिसंबर में मूवी का टीजर रिलीज किया जाएगा या फिर कोई प्रोमो वीडियो।  इससे पहले राका से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। जिसे देखने के बाद एटली की इस अपकमिंग मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर बनी हुई है। बात की जाए राका के बारे में तो इसे एक फेंटेसी, साई-फाई एक्शन ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो शायद पहले कभी बड़े पर्दे पर देखने को नहीं मिला है।  इसके अलावा चर्चा की जाए राका की कास्ट के बारे में तो इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म अल्लू अर्जुन स्टारर राका की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 2027 के अंत तक इस बहुचर्चित फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा सकता है।

error: Content is protected !!