IMG_20260916_205601

बुधवार को भारत सरकार ने सेंसर बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया। गठित किए गए नए बोर्ड में कुल 18 सदस्य हैं। इनमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी, मनोज जोशी, प्रोसेंजीत चटर्जी, अभिनेत्री प्रीति जिंटा, रूपाली गांगुली और पल्लवी जोशी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। पुनर्गठित CBFC में विनोद अनुपम, मनोज जोशी, अभिषेक जैन, रिकी केज, प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी, हंसराज हंस, सुप्रिया यार्लगड्डा, यतींद्र मिश्रा, रूपाली गांगुली, प्रीति जिंटा, नीला माधब पांडा, पंकज त्रिपाठी, प्रोसेंजीत चटर्जी, पल्लवी जोशी, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे और रमेश पतांगे को शामिल किया गया है।इस नई लिस्ट में सिनेमा, संगीत, साहित्य और कला के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को जगह मिली है।

बोर्ड का काम फिल्मों को प्रमाणित करने से जुड़ा है और इसके फैसलों का फिल्मों की रिलीज पर सीधा असर पड़ता है। नए बोर्ड के गठन के साथ अब इन 18 सदस्यों की भूमिका फिल्म प्रमाणन से जुड़े मामलों में अहम होगी। इस बदलाव के बाद मुख्य रूप से CBFC के सदस्यों में बदलाव हुआ है, जबकि बोर्ड की कानूनी भूमिका पहले जैसी ही रहेगी। CBFC अभी भी सिनेमैटोग्राफ एक्ट और 2024 के फिल्म सर्टिफिकेशन नियमों के तहत काम करेगा।नए सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम 3 साल का होगा।

error: Content is protected !!