Uttarakhand-Weather-26-September-2026-09-f295188b26f078b9cf59aae9956cad2f-1200x675

देहरादून। मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान के कारण दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। आठ जिलों में हल्की वर्षा के साथ ही आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।

वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में संभावित बदलाव के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।

error: Content is protected !!