झनकट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सुबह नानकमत्ता जाते समय झनकट क्षेत्र में अचानक अपना काफिला रुकवा दिया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे मौजूद स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर स्थानीय लोग भी उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर ही प्रार्थना-पत्रों को देखा और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार जनसेवा के लिए हमेशा आम जनता के साथ खड़ी है।
