बाजपुर। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर पट्टी में 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ था और वह पिछले चार दिन से अस्पताल में थे। आरोप है कि इसी दौरान 2 अक्टूबर को संजय कश्यप उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
शिकायत के अनुसार, आरोपी शाम को किशोरी को वापस घर छोड़ गया। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
