IMG_20260430_192808

 

रुद्रपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 3.64 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से स्मैक बिक्री से मिले ₹520 नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद स्मैक का सेवन करने के साथ ही इसकी बिक्री भी करता था।

पुलिस टीम कैनाल कॉलोनी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस वाहन को देखकर सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक ने अपने हाथ में पकड़ी पन्नी फेंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पन्नी के अंदर भूरा चूर्णनुमा पदार्थ मिला, जिसकी जांच करने पर वह स्मैक निकली। इसका वजन 3.64 ग्राम पाया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्मैक बेचने और बरामद ₹520 उसी से मिलने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रुद्रपुर निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत रुद्रपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक निर्मल लटवाल कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

 

error: Content is protected !!