375471-fir-sixteennine

रुद्रपुर। एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत के अनुसार, महिला ने पति, सास, ससुर और दो देवरो को आरोपी बनाया है। आरोपियों के उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने की बात सामने आई है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसके साथ लगातार उत्पीड़न किया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। इस दौरान उसके भाई के साथ भी मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!