नशीले-कैप्सूल

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि रविवार को किच्छा कोतवाली व एएनटीएफ ने आदित्य चौक के पास चैकिंग के दौरान दरऊ चौराहे पर कार को रोका। कार चालक ने अपना नाम वार्ड 19 रजा मस्जिद के पास सिरौलीकला निवासी मो. शाहबाज बताया। कार की तलाशी लेने पर 25 डिब्बे में छह हजार कैप्सूल और कार के डैशबोर्ड से 51000 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह कैप्सूल भाई रईस अहमद ने उसे दिए थे। कैप्सूल बरेली से मंगाए गए।

error: Content is protected !!