एक तेज रफ्तार डिफेंडर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में चार लोग सवार थे जो गंगा बैराज से लौट रहे थे।
घटना कानपुर में जेके मंदिर के पास की है सोमवार सुबह एक नजीराबाद थाने के जेके मंदिर चौकी प्रभारी जय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह मोतीझील की ओर से आ रही तेज रफ्तार डिफेंडर कार जेके मंदिर के सामने डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होने के बाद पलट गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार में कुल चार लोग सवार थे और गंगा बैराज से लौट रहे थे। हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। गनीमत रही हादसा सुबह हुआ वरना चपेट में आकर किसी की जान भी जा सकती थी।
