parakasha-thhama-hatayakada-ka-aarapa-garafatara_972469982da93fad6fbae130decb6ab0

रुद्रपुर के बहुचर्चित पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में फरार 25 हजार के इनामी शूटर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। शूटर रिंकू शर्मा थाना डिमरी मध्यप्रदेश का रहने वाला है। 12 अक्टूबर 2020 को रुद्रपुर क्षेत्र के भदईपुरा वार्ड नंबर 13 में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश सिंह धामी की उनके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुबह नौ बजे एक आई-10 कार में सवार बदमाश भदईपुरा पहुंचे। एक युवक ने पार्षद धामी को घर से बाहर बुलाया और बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान कार में सवार अन्य बदमाश मौके पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों की गोलियां धामी के सिर, गले और सीने में लगीं। गंभीर रूप से घायल पार्षद ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा कर उनकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

 

error: Content is protected !!