Suicide-(5)-1773236051817_m

रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि हर एंगल से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सिडकुल क्षेत्र स्थित ओमेक्स कॉलोनी के सामने एक खेत में यह घटना सामने आई। खेत मालिक ने सुबह पेड़ पर युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन तलाशी के दौरान उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान मुक़ेश (करीब 40 वर्ष), पुत्र लाल सिंह, निवासी ग्राम धनाड़, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई।

पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन और कुछ कागजात भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) दौलत राम आर्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!