Hostage taking, rear view

Hostage taking, rear view

गदरपुर के युवक को इथियोपिया में बंधक बनाए जाने के मामले में पुलिस टीम दिल्ली और पंजाब जांच के लिए रवाना हो गई हैं।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि ग्राम अब्दुल्ला नगर गदरपुर निवासी राजकुमार ने प्राथमिकी कराई कि क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से उनके भांजे ने संपर्क किया। उसने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह रोहित की नौकरी विदेश में लगा देगा।

इस पर उसने कहे अनुसार रुपये दे दिए और बाकी रकम रोहित के दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद दी जानी थी। आरोप है कि उसने रोहित को इथियोपिया का वीजा दिया और कहा कि वह इथियोपिया से ही दक्षिण कोरिया पहुंच जाएगा।

चार अप्रैल को रोहित कुमार को पहले बैंकॉक, फिर शारजाह-दुबई और उसके बाद इथियोपिया भेजा गया। पांच अप्रैल को इथियोपिया एयरपोर्ट पहुंचने के बाद से रोहित का परिवार से संपर्क टूट गया है।

उन्होंने बताया कि इथियोपिया से मिली तस्वीरों में रोहित का मुंह बंधा था और उसकी पीठ पर गंभीर चोटों के निशान थे। उसे वहां बंधक बना लिया है। एसएसपी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी होने के बाद कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं जिनके खिलाफ जांच चल रही है। अभी तक की जांच में कुछ कनेक्शन दिल्ली और पंजाब के आए हैं। जहां पुलिस टीम जांच कर रही हैं।

error: Content is protected !!