depositphotos_6187523-stock-photo-dead-man

दिनेशपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, अमृतनगर नंबर एक निवासी सुजय हीरा (32) गुरुवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक सुनसान कमरे में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक की बहन सुप्रिया ने बताया कि गुरुवार रात कुछ लोगों ने फोन कर उसके भाई को घर से बुलाया था। उन्होंने आशंका जताई कि उसके भाई की हत्या की गई है।

हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि सुजय सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था और ग्रामीणों के अनुसार वह नशे का आदी भी था।

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!