weather_update_today_heatwave_delhi_up_why_februar_1739420025181

देहरादून। जनपद में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अलर्ट के अनुसार देहरादून में अत्यधिक तापमान और लू की स्थिति बनी हुई है। 27 अप्रैल को भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है।

error: Content is protected !!