IMG_20260410_193158

बाजपुर। सड़क हादसे में हुई युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली में हंगामा कर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की। पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हो गए।

बीती 19 अप्रैल को ग्राम भट्टपुरी में कार की टक्कर से स्कूटी सवार गांव दूधिया कॉलोनी निवासी रवि की मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी कार चालक भाग गया था। रविवार को मृतक के परिवारीजन और ग्रामीण एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली गेट पर हंगामा कर सांकेतिक धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसएसआई विक्रम धामी ने लोगों को समझाकर शांत किया। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। एसएसआई के अनुसार चालक की कार पुलिस के कब्जे में है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। है। मौके पर मृतक की पत्नी आशा देवी, राजू, हिमांशू, सत्य ठाकुर, हरप्रसाद, आशा देवी, रजनी, कौशल देवी, लक्ष्मी, नेहा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!