बाजपुर। केशोवाला निवासी निखिल (20) रविवार की शाम संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला। पड़ोसी उसे सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि घटना के वक्त परिवार के लोग घर पर नहीं थे।
पुलिस के अनुसार गांव केशोवाला निवासी निखिल घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने घर के बाहर बरामदे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी। पड़ोसी की सूचना पर परिजन व अन्य लोग पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई देवेंद्र मनराल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निखिल दो भाइयों में बड़ा था और कारीगर का काम करता था।
