69f0681dece39-jaib-ansari-was-arrested-for-stabbing-two-security-guards-in-mira-road-near-mumbai-285608587-16x9

मुंबई के मीरा रोड इलाके में सोमवार तड़के दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 90 मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जैब जुबैर अंसारी के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर अमेरिका से लौटकर मुंबई में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मीरा रोड के नयनगर इलाके में किराए के मकान में अकेले रह रहा था और पहले कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था। जांच में सामने आया है कि वह साल 2019 में अमेरिका से भारत लौटा था, जबकि उसका परिवार अभी भी अमेरिका में ही रहता है।

प्रारंभिक जांच में आरोपी के मोबाइल फोन से कुछ संदिग्ध वीडियो और दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, वह इंटरनेट पर कट्टरपंथी सामग्री देखता था। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि और गहन जांच अभी जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने जांच अपने हाथ में ले ली है। एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि आरोपी किसी संगठित नेटवर्क से जुड़ा था या अकेले ही कट्टरपंथी विचारधारा के प्रभाव में आकर इस घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाने की कोशिश जारी है।

error: Content is protected !!