68593fe896d06-20250623-234309468-16x9

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से कर्ज के पैसे देने के बहाने कमरे में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर निवासी महिला ने तहरीर में बताया था कि 29 अप्रैल को उनके पति किसी शादी समारोह में शहर से बाहर गए थे। दोपहर एक बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी बाजार के लिए घर से निकली थी। जब पीड़िता की मां की नींद खुली और बेटी घर पर नहीं मिली तो उन्होंने खोजबीन शुरू की।

महिला को स्थानीय बच्चों से पता चला कि उनकी बेटी ट्रांजिट कैंप के रहने वाले विजय चंद्रा के कमरे की ओर गई है। वह उसके कमरे में पहुंची तो नाबालिग रो रही थी और अभियुक्त वहां से भाग गया था। नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने उसे परिवार के दिए उधार के पैसे वापस करने के लिए कमरे पर बुलाया था। किशोरी वहां पहुंची तो उससे कमरे के अंदर खींच लिया और उससे दुष्कर्म किया।

कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी कर जांच शुरू की और फरार अभियुक्त की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया। सोमवार को अभियुक्त को शिवनगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मासूम की चीख दबाने के लिए बजा दिया साउंड सिस्टम मामले में पीड़िता की मां ने बताया कि अभियुक्त ने मासूम की चीख-पुकार बाहर न सुनाई दे। इसके लिए कमरे में तेज आवाज में साउंड सिस्टम चला दिया और उससे दुष्कर्म किया।

महिला के मुताबित, आरोपी ने नाबालिग से पहले भी स्कूल जाते समय छेड़छाड़ की थी लेकिन तब माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया था। अगर महिला पहले ही शिकायत करती तो बड़ी वारदात को रोका जा सकता था।

error: Content is protected !!