bb065713-67c8-4ddf-b7d0-7469a83e3297_1777988556676

उधम सिंह नगर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर के गावा चौक स्थित दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कथित देह व्यापार नेटवर्क का खुलासा करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस और AHTU की टीम ने इंचार्ज मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। लंबे समय से इन स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद छापा मारा गया।

छापेमारी के दौरान मौके से कई युवतियां मिलीं। जांच में सामने आया कि कुछ युवतियों को मिजोरम से नौकरी का झांसा देकर लाया गया था और बाद में उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिजोरम पुलिस को भी जांच में शामिल किया गया है।

पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। सभी युवतियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है, जहां उन्हें काउंसलिंग और जरूरी सहायता दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द की जा सकती है।

error: Content is protected !!