love-cheated-1778411548615_m

हिमाचल की युवती प्रेमी के बहकावे में आकर भागकर रुड़की पहुंच गई। रुड़की आने पर जब प्रेमी नहीं आया तो पीड़िता कोतवाली पहुंच गई और पुलिस को पूरी बात बताई। धोखा मिलने के बाद युवती ने घर जाने की बात कही। पुलिस ने उसके स्वजन को सूचना दे दी है।

हिमाचल के सोलन क्षेत्र निवासी एक युवती के घर के पास बिहार का निवासी काम करता था। युवक से उसके प्रेम प्रसंग बन गए। दो दिन पहले उसे युवक के साथ बातें करते हुए युवती के भाई ने देख लिया था, जिस पर युवती के भाई ने उसे डांट दिया था।

इसके बाद युवती ने यह बात बिहार निवासी युवक को बताई। उसने युवती को घर से भागने की बात कही। उसके कहने पर युवती शनिवार सुबह रुड़की पहुंच गई। जबकि युवक रुड़की नहीं आया। उसने युवक को फोन किया, लेकिन नंबर बंद मिला।

प्यार में धोखा मिलने पर युवती डर गई। युवती सीधे कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने युवती की बातें सुनने के बाद इसकी जानकारी उसके स्वजन को दे दी है पुलिस की सूचना मिलने के बाद युवती के स्वजन हिमाचल प्रदेश से उसे लेने के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने बताया कि युवती को उसके स्वजन की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।

error: Content is protected !!