fir (1)

रुद्रपुर में एक विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ रहने और परिवार की जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रीत विहार वार्ड नंबर-25 निवासी कमलेश ने बताया कि उसका पति विष्णु चार फरवरी से उसे और उसकी तीन बेटियों को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रह रहा है। आरोप है कि वह लगातार उस पर तलाक देने का दबाव बना रहा है।

महिला के अनुसार, पति पहले भी दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया था। उस समय परिवार के लोगों ने स्टांप पेपर पर लिखित समझौता कराया था कि भविष्य में वह ऐसे संबंध नहीं रखेगा। इसके बावजूद उसने दूसरी महिला के लिए किराये का कमरा लेकर उसके साथ रहना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति न तो उसके इलाज और दवा का खर्च उठा रहा है और न ही बेटियों की जिम्मेदारी निभा रहा है। उसने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह अपनी बेटियों का पालन-पोषण कर रही है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट भी करता है और छोटे हाथी वाहन से होने वाली कमाई दूसरी महिला व अपनी बहन पर खर्च करता है।

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

error: Content is protected !!