genus-power-2026-03-06-10-54-08

रुद्रपुर शहर के संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध और हंगामे के चलते निगम की कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम गरीब बस्तियों को निशाना बनाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहा है। उनका कहना था कि बिना लोगों की सहमति और पर्याप्त जानकारी के मीटर बदले जा रहे हैं।

मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने ऊर्जा निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग केवल कमजोर और असहाय लोगों पर दबाव बना रहा है, जबकि शहर के बड़े रसूखदारों और नेताओं के घरों में ऐसी कार्रवाई नहीं की जा रही।

उन्होंने कहा कि यदि विभाग पारदर्शिता और समान व्यवस्था की बात करता है तो स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत बड़े पूंजीपतियों और सत्ताधारी दल के नेताओं के घरों से की जानी चाहिए।

विरोध बढ़ने के बाद ऊर्जा निगम की टीम को फिलहाल काम रोककर वापस लौटना पड़ा। इलाके में इस मुद्दे को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

error: Content is protected !!