देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार पहले 27 मई 2026 को घोषित अवकाश अब 28 मई 2026 (गुरुवार) को रहेगा।

नई अधिसूचना के अनुसार राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में भी 28 मई को अवकाश रहेगा। शासन ने संबंधित विभागों, जिलाधिकारियों और अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!