1200-675-26142598-thumbnail-16x9-pic87-aspera

रुद्रपुर। तराई क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। रुद्रपुर जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीज सबसे ज्यादा पहुंच रहे हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि डिहाइड्रेशन, डायरिया, उल्टी-दस्त, वायरल बुखार और हीट स्ट्रोक के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। तेज धूप और लू के कारण शरीर में पानी की कमी होना सबसे बड़ी समस्या बन गई है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर अधिक देखने को मिल रहा है।

जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक इन दिनों प्रतिदिन 900 से 1100 मरीज ओपीडी और इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

गर्मी से बचाव के लिए डॉक्टरों की सलाह

दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

नींबू पानी, छाछ और लस्सी का सेवन करें

दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें

हल्के रंग और ढीले कपड़े पहनें

बासी और खुले में रखा भोजन न खाएं

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों को इलाज के साथ-साथ गर्मी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

error: Content is protected !!