be1ef819-ee73-4f48-b1af-c3f6f925f884_1780580025456

रुद्रपुर। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (DLDA) ने भूरारानी क्षेत्र में सात एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवनों और सड़कों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया।

प्राधिकरण के अनुसार पदम सिंह, गिरीश जोशी, राजेंद्र सिंह कनवाल और इंद्र सिंह कनवाल बिना अनुमति के कॉलोनी विकसित कर रहे थे। कॉलोनी के लिए विकास प्राधिकरण से कोई स्वीकृति नहीं ली गई थी। इसी के चलते बृहस्पतिवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।

प्राधिकरण सचिव एवं एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पुलिस बल और प्राधिकरण के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन ने लोगों से भूखंड खरीदने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवासीय भूखंड केवल महायोजना के अनुरूप स्वीकृत आवासीय क्षेत्रों और प्राधिकरण से अनुमोदित कॉलोनियों में ही खरीदें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

error: Content is protected !!