रुद्रपुर। खेड़ा क्षेत्र में बुधवार को कौशलेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मूलरूप से आगरा का रहने वाला था और पिछले करीब पांच वर्षों से रुद्रपुर में रह रहा था। कौशलेंद्र सीयू इंटरप्राइजेज में हीटर बनाने का काम करता था।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कौशलेंद्र अपने कमरे में अचेत पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
