images (6)

रुद्रपुर। शहर से सटे डिब डिबा क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार तीन युवकों ने कार से उतर रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान संदीप उर्फ सन्नी निवासी जिला बरेली के रूप में हुई है। वह वर्तमान में डिबडिबा, थाना बिलासपुर में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि संदीप गुरुवार सुबह कार से डिबडिबा क्षेत्र में जा रहा था। इसी दौरान शराब की भट्ठी के पास वह कार से नीचे उतरा। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और संदीप पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर बाइक से फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही बिलासपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संदीप को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपितों की पहचान का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!