donkeys_in_turks_and_caicos

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) योजना में गधों को भी शामिल किया है. यानी गधे अब सिर्फ पशु नहीं हैं। वो धन भी हैं पहले भी थे लेकिन अब वो आपको ‘धनवान’ बनाने का जरिया हो सकते हैं।

देश ‘गधों के संकट’ से जूझ रहा है देश में ‘पशुधन’ वाले गधों के कम होने का संकट है. जिस तेजी से इंसानों की आबादी बढ़ रही है उसी तेजी से गधे कम हो रहे हैं. और ये बात हम नहीं कह रहे हैं ये सरकार का आंकड़ा है। देश में 2012 के बाद से अब तक यानी 14 साल के अंदर 60 फीसदी गधे कम हुए हैं यही वजह है कि सरकार अब ‘गधा संरक्षण योजना’ लेकर आई है, जिसके हिसाब से अगर गधे पालने का शौक है तो आपके पास करोड़पति बनने के मौके हैं।

यानी बिजनस में ‘नए नौकरों’ को रखने से बढ़िया है गधे को बिजनस पार्टनर बनाइए इस योजना के तहत स्टार्टअप शुरू कीजिए. गधे पालिए और सरकार आपके बिजनस को 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) योजना में गधों को भी शामिल किया है। यानी गधे अब सिर्फ पशु नहीं हैं, वो धन भी हैं. पहले भी थे लेकिन अब वो आपको ‘धनवान’ बनाने का जरिया हो सकते हैं।

ये सब इसलिए किया जा रहा है क्योंकि देश में गधों की संख्या कम हो गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल देश में कुल 1.23 लाख गधे बचे हैं, जो 2012 में उनकी आबादी से 60 फीसदी कम हैं. उनकी नस्ल बची रहे इसलिए सरकार ये योजना लेकर आई है।

error: Content is protected !!