मुंबई। दिग्गज सिंगर आशा भोसले शनिवार रात से अस्पताल में भर्ती हैं वह 92 साल की है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों से जुड़ी समस्या के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने सिंगर को कार्डियक अरेस्ट आने की बात नहीं कही है उनका कहना है कि आशा भोसले को थकावट और चेस्ट इन्फेक्शन हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने प्राइवेसी को बना रखने की रिक्वेस्ट की है।
मशहूर गायिका आशा भोसले की तबीयत खराब है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है। रविवार (12 अप्रैल) को पीएम मोदी ने एक्स पर दिग्गज गायिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
