monalisa-kerala-02-1739520173

The 50 से बाहर होने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ झगड़ों और तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की. जानिए उन्होंने क्या कहा।

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ अब अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है और जैसे-जैसे आखिरी पड़ाव नजदीक आ रहा है, हर गुजरते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेशन भी जारी है इसी बीच हाल ही में शो से बाहर हुई भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में शो के दौरान पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ हुए झगड़ों और तलाक तक पहुंच गई अफवाहों पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने इस पूरे मामले पर क्या कहा। रियलिटी शो में कपल्स को किया जाता है जल्दी जज मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने शो में एक साथ एंट्री की थी. Free Press Journal के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की चिंता थी कि कैमरे पर उनकी इमेज कैसी दिखेगी, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें पहले से पता था कि शो में उनके बीच झगड़े हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई कपल रियलिटी शो में आता है, तो दर्शक अक्सर कैमरे पर दिखाई गई केमिस्ट्री या झगड़ों के आधार पर जल्दी ही यह मान लेते हैं कि उनके रिश्ते में बड़ी समस्या है।

मोनालिसा: ‘झगड़े होंगे लेकिन तलाक नहीं’

मोनालिसा ने साफ शब्दों में कहा कि पति-पत्नी के बीच झगड़े होना बिल्कुल सामान्य बात है और इसका मतलब यह नहीं होता कि रिश्ता टूटने वाला है. उन्होंने कहा, “झगड़े होंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे दरवाजे पर तलाक खड़ा है.” उनके मुताबिक उनके और विक्रांत के बीच गलतफहमियां होती हैं, लेकिन वे दोनों हमेशा बैठकर अपने मसले सुलझा लेते हैं।

error: Content is protected !!