dkcvpomg_buxar-bride-shot_625x300_25_February_26

इस पूरी खौफनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घटना के समय की अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है दूल्हा दुल्हन शादी के स्टेज पर थे जयमाला की रस्म हो रही थी तभी अचानक सिरफिरे शख्स ने दुल्हन को गोली मार दी मामला बिहार के बक्सर का है जहां इस घटना ने शादी के जश्न को मातम और चीख-पुकार में बदल दिया।

यूपी से आई थी बारात, गोली मारने वाला बताया जा रहा प्रेमी

जानकारी के अनुसार, बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुरेमनपुर से आई थी रात करीब 10:30 बजे वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले युवक दीनबंधु ने दुल्हन आरती कुमारी पर अचानक गोली चला दी। गोली उसके पेट में नाभि के पास लगी जयमाला स्टेज पर खड़ी दुल्हन अचानक गिर पड़ी जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी युवक गोली मारकर मौके से फरार हो गया गोली मारने वाले दीनबंधु को दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरी खौफनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घटना के समय की अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है। घटना के बाद शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है वहीं पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दुल्हन की हालत नाजुक

गोली लगने के तुरंत बाद घायल युवती को आनन-फानन में सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया गया सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने दुल्हन की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया स्थिति नियंत्रण से बाहर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ जारी है।

error: Content is protected !!