pahal-payara-thasara-bra_aa72c2fc71fe7d47ae2e21de6b5532c3

लव रंजन की अपकमिंग फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लेकर फैंस उत्साहित हैं। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर काफी दिलचस्प है। ऐसा लगता है कि पोस्टर में फिल्म की स्टारकास्ट है। इस फ्रेंडशिप-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी कर रहे हैं। इसे लव फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे नए चेहरे हैं। बताया जाता है कि यह सभी ऑन-स्क्रीन डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में यह सभी युवा कलाकार एक-साथ नजर आ रहे हैं। सभी मस्ती भरे पोज के साथ अपने स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं।

फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के मौके पर लव रंजन ने कहा ‘न्यूकमर्स को परिचित करना हमेशा एक चुनौती रही है, लेकिन यह वो चैलेंज है जिसका मुझे सच में इंतजार रहता है। आज से पंद्रह साल पहले, मुझे यह मौका ‘प्यार का पंचनामा’ के साथ मिला था। जब ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के साथ कुछ ऐसा ही करने का मौका मेरे सामने आया, तो मैंने इसे जाने नहीं दिया। एक लेखक के तौर पर छह नए चेहरों के लिए एक दुनिया बनाना और उन्हें उसके अंदर अपनी खुद की रिदम ढूंढते देखना, मुझे अच्छा लगा। जब लोग अच्छा महसूस करते हैं, तो कहानी अपनी खुद की एनर्जी ढूंढ लेती है। मैं दर्शकों को उनसे मिलवाने को लेकर उत्साहित हूं।’

कब रिलीज होगी ‘पहला प्यार दूसरी बार’?

‘पहला प्यार दूसरी बार’ को ‘लव फिल्म्स’ द्वारा प्रेजेंटेड किया जा रहा है। इसका निर्देशन अनुज सैनी कर रहे हैं।  फिल्म के निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। यह फिल्म 23 अक्तूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

error: Content is protected !!