रुद्रपुर: थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब गोल मड़ैया के पास एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है
ट्रांजिट कैंप के गोल मड़ैया के पास स्थित एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया यह घटना देर शाम उस समय सामने आई जब स्थानीय लोगों ने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। शव दिखाई देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाने से उप निरीक्षक महेश कांडपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आस पास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश की इसके बाद शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास भी किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
बताया जा रहा है कि शव काफी समय से नाले में पड़ा हुआ था, जिससे उसकी पहचान करना और भी मुश्किल हो गया मौके पर मौजूद लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
ट्रांजिट कैंप थाने के उप निरीक्षक महेश कांडपाल ने बताया कि नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है महेश कांडपाल ने आगे बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी मृतक की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है यदि किसी थाने में किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज होगी तो उसके आधार पर भी पहचान करने की कोशिश की जाएगी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
